बक्सर, जून 17 -- बक्सर। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी गुरुवार यानी आज बक्सर आएंगे। इस दौरान जगह-जगह कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री कलेक्ट्रेक्ट में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें विभिन्न पहलूओं पर चर्चा होगी। देर शाम जेल रोड स्थित बागीचा लॉन में ब्रह्मषि समाज के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। समाज के सदस्य राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय ने बताया कि इस दौरान शिक्षा मंत्री को पांच क्विंटल लड्डू से उन्हें तौला जाएगा। मंत्री भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मां मुंडेश्वरी अस्पताल के साथ नगर भवन में शिक्षकों के समारोह में भी मंत्री शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान प्रतिभावन विद्यार्थियों को आज करेगा सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...