गोरखपुर, अप्रैल 21 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल आगामी 22 अप्रैल को जिले और महानगर के व्यापारियों के साथ व्यापार संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष मदनलाल गुप्ता और महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रहरि ने बताया कि बैठक में व्यापारी समस्याओं और जीएसटी में आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा होगी। जिला अध्यक्ष ने जिले के व्यापारियों से अपील की है कि वह तरंग रोड स्थित एक होटल पर समय से पहुंचकर अपनी समस्याओं को प्रांतीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करें। यह भी पढ़ें- प्रीपेड स्मार्ट मीटर की कल 'शव यात्रा' निकालेंगे व्यापारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.