आज आयेंगे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान
श्रावस्ती, जून 4 -- जिले के प्रभारी मंत्री व मंत्री कारागार दारा सिंह चौहान एक दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को श्रावस्ती आएंगे। दोपहर 12:30 बजे निरीक्षण भवन भिनगा पहुंचेंगे। इसके बाद जिला प्रशासनिक समन्वय समिति व कोर कमेटी की बैठक करेंगे। दोपहर 2:10 बजे भिनगा हरिहरपुररानी गांव में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण स्वच्छता अभियान के तहत तालाब सफाई कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 2:35 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगे। इसके बाद शाम तीन बजे लखनऊ वापस लौटेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल एसडीएम प्रवीण यादव ने दी है। यह भी पढ़ें- बैठक में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन यह भी पढ़ें- 12 साल की विकास यात्रा को बताने के लिए निकालेंगे पदयात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.