अमरोहा, अगस्त 14 -- देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और धूमधाम संग मनाया जाएगा। देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा पूरे जिले में घर-घर लहराएगा। जिलेभर के सरकारी, गैरसरकारी भवनों, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शान से तिरंगा लहराएगा। शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। आजादी के तराने गूंजेंगे। स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में शुक्रवार को जिम्मेदार अफसरों की बैठक ली। कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम संग मनाया जाए। सभी कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किए जाएं। यह भी पढ़ें- दुल्हन की तरह सजा मैनपुरी, हर तरफ आजादी का जश्न जिन विभागों की कार्यक्रम में सहभ...