धनबाद, जुलाई 30 -- धनबाद। कानपुर के पास पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 30 जुलाई को 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस आनंद विहार से ढाई घंटे देर से खुलेगी। बुधवार को 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट बीकानेर से दो घंटे और 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस बाड़मेर से दो घंटे देर से खुली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...