आज आठ घंटे बिजली रहेगी गुल, कई इलाकों की आपूर्ति प्रभावित
बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड बलरामपुर ने 28 जून (रविवार) को 11 केवी रतनपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार निर्माणाधीन गर्वनमेंट पॉलिटेक्निक में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य के तहत 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग कराई जाएगी। इस कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और भविष्य में बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कार्य के दौरान ग्राम कोयलरा, कोईलिहा, भलुहिया, दल्लीपुर, सिरसिया, बिरतिहवा, गोपालपुर, बुधनगर, हांसडीह, शंकरपुर, सुभागपुर, शेखरपुर, खुटेहना, सेवकरामपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.