बदायूं, जनवरी 10 -- बिसौली। नगर के विद्युत उपकेंद्रों की कुछ मशीनों में शनिवार 10 जनवरी को बदलाव किया जाएगा। जिससे नगर की विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसौली टाउन पर स्थापित पुरानी वीसीबी. बदलने का कार्य कराया जाएगा। जिस कारण उपकेंद्र की सप्लाई शनिवार सुबह 10 बजे से सायं छह बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीडर बदायूं रोड, बुध बाजार, चंदौसी रोड, आसफपुर रोड, साहू रामलखन कोल्ड स्टोर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम छह बजे पूर्णता बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.