रुडकी, फरवरी 28 -- रुड़की, संवाददाता। नगर क्षेत्र के 11 केवी दरगाह फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लाइन दुरुस्ती और ट्रांसफॉर्मर क्षमता जांच के चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से पूर्व सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान दरगाह क्षेत्र के आसपास, नई बस्ती और पिरान कलियर के आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...