आजमगढ़, दिसम्बर 10 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ आएंगे। वे कलक्ट्रेट में एसआईआर को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और एसआईआर संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। मंडल में एसआईआर को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक जिले में जिले रहेंगे। सुबह 9.35 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद वे सीधे कलक्ट्रेट जाएंगे। सुबह दस से 11 बजे तक मुख्यमंत्री मंडल के तीनों जिलों में चल रहे एसआईआर के काम की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान तीनों जिलों के डीएम और एसपी भी मौजूद रहेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ से दिनभर तैयारियां की जाती रहीं। साफ-सफाई और रंग-रोगन कर कलक्ट्रेट भवन को पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.