आज आखिरी मौका... थमेगा चुनावी शोर; जयपुर की 18 निकायों में कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- जयपुर जिले की 18 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी रैली, रोड शो, जुलूस या सार्वजनिक सभा नहीं कर सकेंगे। हालांकि, प्रत्याशियों को व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और मतदान की अपील करने की अनुमति रहेगी। इन निकायों में 9 सितंबर को पहले चरण के तहत मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी और राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकेंगे। पिछले कई दिनों से चल रही जनसभाओं, रैलियों और जनसंपर्क अभियानों के बाद अब प्रत्याशियों के पास मतदाताओं तक सीधे पहुंचने के लिए सीमित समय बचा है। शाम 6 बजे के बाद चुनावी शोर थमने के साथ ही पूरा फोकस मतदान की तैयारियों और बूथ मैनेजमेंट पर रहेगा।कल से बूथों की जिम्मेदारी संभालेंगी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.