नई दिल्ली, जून 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इस दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी की जा सकती है। इसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे लगभग 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगी। केंद्र सरकार का मानना है कि यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और खेती-किसानी को और अधिक लाभकारी बनाने में मदद करेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 5% ब्याज पर Rs.3 लाख तक लोन...मोदी सरकार की इस स्कीम में गारंटी की भी जरूरत नहीं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बता...