आज आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम
बदायूं, सितम्बर 23 -- आज आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की चार सदस्यीय टीम 23 सितंबर बुधवार को एक बजे बदायूं पहुंचेगी। डीएम कार्यालय द्वारा उपलब्ध आंकड़ों पर एक से दो बजे तक समय आरक्षित है। 2:30 से 05:00 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर बैठक होगी। आयोग की टीम शाम को बरेली के लिए प्रस्थान करेगी। टीम में आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह, सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी सिंह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.