मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आज गुरुवार को आएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का परिणाम शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से जारी होगा। आने वाले परिणाम को जानने को लेकर जिले के छात्रों में उत्सुकता दिख रही है। जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत 58644 छात्र-छात्राओं का परिणाम आएगा। हालांकि इसमें से 4379 छात्र-छात्राएं पहले ही मैदान छोड़ गए। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 11 मार्च तक जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। कापियों का मूल्यांकन होने के बाद यूपी बोर्ड आज गुरुवार को परीक्षा परिणाम जारी करेगा। जहां तक मैनपुरी जिले का सवाल है तो यहां हाईस्कूल में 13713 छात्राएं, 15948 छात्र कुल 29644 पंजीकृत थे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड में परीक्षा परिणाम आज इसमें से 2315 छात्रों ने पर...