अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज यानि गुरूवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल अतुल गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी 26 फरवरी की शाम सात बजे अलीगढ़ आएंगे। 27 फरवरी को 11 बजे से सुनवाई केंद्र का निरीक्षण करेंगे और कलैक्ट्रेट सभागार में 12 बजे से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक, दोपहर एक बजे से प्रेस वार्ता, ढाई बजे से बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ वार्तालाप के बाद शाम चार बजे से समीक्षा बैठक कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। कल आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री अलीगढ़। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 27 फरवरी शुक्रवार को अलीगढ़ भ्रमण प...