फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 23 -- फर्रुखाबाद। सूबे के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण 24 जनवरी को जनपद भ्रमण पर हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मंत्री 24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर मेला श्री रामनगरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। घर वालों ने चोरी के आरोप में पकड़कर सौंपा मोहम्मदाबाद। पिपरगांव निवासी एक ग्रामीण के घर चोरी की घटना हो गयी। परिजन घर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया जिससे वह बेहोश हो गयी। इस पर पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद जब कोई कार्रवाई नही की तो घर वालो ने चोरी में शामिल युवक को पकड़कर सौंप दिया। अब चार लोग पुलिस की निगरानी में हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। झगड़ा करने में चार के खिलाफ मुकदमा फर्रुखाबाद। कटरी ऊगरपुर निवासी जदुनाथ न...