इटावा औरैया, जुलाई 28 -- इटावा । प्रदेश के वन राज्य मंत्री के पी मलिक 2 दिन के दौरे पर इटावा आ रहे हैं। वन राज्य मंत्री 29 जुलाई को शाम 5:30 बजे इटावा पहुंचेंगे और सुमेर सिंह किला स्थित विश्राम ग्रह पर रात्रि विश्राम करेंगे । 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वे प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक से विभागीय कामकाज की जानकारी भी लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...