हाथरस, जनवरी 30 -- हसायन।विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में आज इक्कतीस जनवरी दिन शनिवार को आयोजित 'बंजारा हक अधिकार महारैली' में कैबिनेट मंत्री, पंचायतीराज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शामिल होंगे।कार्यक्रम को लेकर आयोजक व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।जिलास्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी डी.एम अतुल वत्स के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री ओमप्रकाश राजभर दोपहर बारह बजे अलीगढ़ से प्रस्थान करेंगे और शनिवार इक्कतीस जनवरी की दोपहर एक बजे विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर पहुंचेंगे।गिरधरपुर में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम बंजारा हक अधिकार महारैली में शामिल होने के बाद वे पार्टी पद...