जौनपुर, दिसम्बर 15 -- जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पैतृक आवास समसपुर पनियरिया पर सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्यमंत्री के पिता सवधू यादव के निधन पर श्रद्धांजलि के उपरांत आयोजित त्रयोदशाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 10.10 बजे सुबह लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी पर हेलीकाप्टर से आएंगे। वहां से 10.30 बजे उनका हेलीकॉप्टर समसपुर पनियरिया के रवाना होगा। खेल के मैदान भकुरा उत्तर के पूरा पर बने हेलीपैड पर 11:20 पर उतरेंगे। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद 11.40 बजे हेलीकॉप्टर से लाल बहादुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्...