अररिया, जून 7 -- अररिया। सोमवार को 33केवी न्यू जीरोमाइल फीडर में कंडक्टर स्ट्रिंगिग का कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया शहरी से निकले 11 केवी जीरोमाइल, 11केवी न्यू टाऊन एवं 11केवी चंद्रदेई फीडर में सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति 3 घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता, अररिया विकाश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया सभी अपने दैनिक कार्य को समय पर कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...