बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ जिला इकाई की बैठक सोमवार को एकता मोंटेसरी स्कूल स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 23 जून को अमेठी में आयोजित होने वाले संघ के प्रादेशिक स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने व उसमें जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि इस बार संघ के स्थापना दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी अमेठी जनपद को सौंपी गई है, जहां 23 जून को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि बलरामपुर जिले से एक सैकड़ा से अधिक विद्यालय प्रबंधक व पदाधिकारी समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्र...