मुंगेर, मार्च 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा एवं चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक की जाएगी। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि इन त्योहारों में साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे हवेली खड़गपुर अनुमंडल सभागार में आयोजित होगी। बैठक में पदाधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शांति समिति के सदस्य हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में आने वाले पर्व-त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर चर्चा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.