नई दिल्ली, जुलाई 16 -- लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। दरअसल, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसी में सोनम वांगचुक भी अनशन पर बैठे हैं। इस बीच, सेलेब्स सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं और सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील कर रहे हैं। अतुल कुलकर्णी ने भी यही किया।'इन अनशन के दो कारण हैं' - अतुल कुलकर्णी अतुल कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और लोगों को बताया कि वो आज अनशन पर बैठेंगे। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा, 'नमस्कार, मैं अतुल कुलकर्णी हूं। 16 तारीख को मैं एक दिन का अनशन कर रहा हूं, अपने ही घर से। इन अनशन के दो कारण हैं। पहला कारण ये है कि सोनम ...