भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर सैयदना इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को याद करेंगे। नमाज अदा करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मस्जिदों एवं ईदगाहों में तैयारी की गई है। बकरीद की विशेष नमाज खानकाह शहबाजिया, जब्बारचक शाही मस्जिद, दाऊदचक मस्जिद, सदरुद्दीनचक जामा मस्जिद, तातारपुर जामा मस्जिद, पंखाटोली मस्जिद, शाहजंगी जामा मस्जिद, हबीबपुर जामा मस्जिद, चमेलीचक जामा मस्जिद, बरहपुरा जामा मस्जिद, इशाचक जामा मस्जिद, भीखनपुर जामा मस्जिद सहित दर्जनों मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की जाएगी। पीर दमड़िया मस्जिद लोहिया पुल के नीचे में सुबह 5:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.