रांची, फरवरी 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रमजान उल मुबारक महीने का सातवां रोजा गुरुवार को अकीदत और एहतराम के साथ मुकम्मल हुआ। पाक महीने के चलते मुसलमान रोजा रखने के साथ-साथ इबादत, तिलावत और दुआओं में मशगूल हैं। मस्जिदों और घरों में इबादत का खास माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को रमजान महीने का दूसरा जुमा अदा किया जाएगा, जिसे लेकर अकीदतमंदों में खास उत्साह है। जुमा की नमाज की तैयारी को लेकर गुरुवार शाम से ही मस्जिदों में साफ-सफाई का सिलसिला शुरू हो गया। नमाजियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए मस्जिद इंतजामिया कमेटियों ने वुजूखानों, नमाजगाहों और आसपास के इलाकों की विशेष सफाई कराई। साथ ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अलग से दरी-चटाई की व्यवस्था की गई है। रमजान के दौरान जुमा की नमाज का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में दूसरे जुमे पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.