श्रावस्ती, मई 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए मस्जिद व ईदगाहों को रंग-रोगन व सफाई कर तैयार किया जा चुका है। त्योहार की खुशियों से बाजार में भी रौनक है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बकरीद पर्व को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कोई कुर्बानी के लिए बकरा खरीद रहा है, तो कोई परिवार के लिए कपड़े व अन्य सामान। बकरीद को लेकर बाजार की भी रौनक है। बकरीद की नमाज अता करने के लिए ईदगाह व मस्जिदों का रंग-रोगन व सफाई कर तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- बकरी को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी, ईस्ट से वेस्ट तक तक फोर्स तैनातसुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम भिनगा निवासी मौलाना गुल मोहम्मद ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग जिले की श...