मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम के अंचल संख्या छह के कार्यालय में शनिवार को 'नगर सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय निवासी सीधे मेयर निर्मला देवी, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी या समस्या रखेंगे। मौके पर समाधान के लिए जरूरी पहल की जाएगी। कार्यक्रम के बाद मेयर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम संबंधित वार्डों में विभिन्न जगहों का निरीक्षण भी करेगी। अंचल संख्या छह के अंतर्गत पांच वार्ड (संख्या 35, 36, 37, 39 व 48) हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...