गढ़वा, जून 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित आजीविका और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उनके प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं विस्तार, नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश, स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम, माइक्रो एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों की गतिविधियों, बैंक लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निव...