हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हजारीबाग , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जन जागरण केन्द्र की ओर से क्रियान्वित उन्नत कृषि एवं पशुधन विकास के माध्यम से महिला किसानों की आय में सतत वृद्धि परियोजना चलायी जाती है। इसके अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के 11 गांवों में 2000 महिला किसानों के साथ पशुपालन, कृषि एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने एवं उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को रांची- पटना रोड मासीपीढ़ी, स्थित उत्सव विवाह भवन व तीन दिवसीय (16-18 अप्रैल) आजीविका वार्षिक कार्य योजना निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। नाबार्ड की डीडीएम रीचा भारती, अध्यक्ष उमेश प्रताप, संस्था के सचिव संजय कुमार सिंह, निदेशक अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का उदघाटन किया। इस अवसर पर डीडीएम ने कहा कि महिला किसानों ...