चक्रधरपुर, मार्च 11 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को कराईकेला आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य बसंती पूर्ति, बीपीएम धनेश्वर उरांव, मुखिया कुश पूर्ति, रोहित वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिलाओं ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जिप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा संकुल संगठन के माध्यम से ग्रामीण बहनें बिचौलियों और साहूकारों के चंगुल से मुक्त हो रही हैं। छोटे-छोटे व्यवसायों, खेती-बारी और पशुपालन के जरिए जो आय आप अर्जित कर रही हैं वह आपके बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के काम आ रही है। यही असली महिला सशक्तीकरण है। मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि झारखंड सरकार जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी महिला मंडल का गठन क...