मधेपुरा, जून 21 -- मधेपुरा। ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (एजीईवाय) के अंतर्गत मुरलीगंज प्रखंड में जीविका से जुड़ी दीदियों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया।

ई-रिक्शा वितरण इस क्रम में जूही जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य हेमलता मरांडी को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की गई। ई-रिक्शा वितरण के अवसर पर डीपीएम नील कमल चौधरी ने कहा कि जीविका का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही...