मुजफ्फर नगर, जून 30 -- लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्रवाई से डरे कोचिंग शिक्षकों ने सपा नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राहत की गुहार लगाई है। कोचिंग शिक्षक मंडल के शिक्षकों ने कहा कि ऑनलाइन कोचिंग और कोरोना काल की मार के बाद वे पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, और अब इस कार्रवाई से उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों के अनुसार, अधिकांश कोचिंग और लाइब्रेरी किराये के भवनों में संचालित हैं, जहां मकान मालिकों ने उन्हें खाली करने के नोटिस थमा दिए हैं। शिक्षकों ने आश्वस्त किया है कि वे विद्यार्थियों की सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह भी पढ़ें- कोचिंग संचालकों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब उन्होंने मांग की है कि सुरक्षा मानक पूरे करने के लिए उन्हें...