पलामू, नवम्बर 21 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ पलामू यूनिट ने कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर शुक्रवार से चले गए हैं। कचहरी परिसर स्थित जिला कार्यालय परिसर (पुराना डीडीसी कार्यालय) में लेबर पांच से लेकर लेबर आठ के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। कर्मियों के हड़ताल बेमियादी हड़ताल पर चले जाने के कारण झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसपीपीएस) और इससे संबंधित सभी आजीविका गतिविधियां ठप हो गई है। हड़ताल पर गए कर्मियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताली कर्मियों के मुख्य मांगों में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी को सोसाइटी एक्ट से बाहर करते हुए इसमें कार्यरत सभी आजीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने,नेशनल मिशिन मैनेजमेंट सोसा...