इटावा औरैया, मई 14 -- इटावा। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक वृद्ध कैदी की सेंट्रल जेल महोला में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जेल प्रशासन ने बुधवार सुबह मृतक के परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जेल प्रशासन के अनुसार औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी 84 वर्षीय लाखन सिंह हत्या के मामले में सजा काट रहे थे। वह औरैया के मुकदमे में दोषी पाए गए थे। उन्हें 10 अक्टूबर 1983 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 के आदेश पर 20 मार्च 2021 को जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। यह भी पढ़ें- प्रकाश नारायण हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्र को उम्रकैद, 46 ...