शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। जिला जेल में बंद एक आजीवन कारावासी की तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। कटरा थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी सत्यपाल को अपहरण, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के बाद से वह जिला जेल में बंद था। मंगलवार तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन के मुताबिक सत्यपाल ने सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिस पर उसे तत्काल जेल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.