मेरठ, जनवरी 25 -- आजाद हिंद फौज के जनरल, पूर्व केंद्रीय मंत्री, मेरठ से चार बार सांसद रहे स्वर्गीय जनरल शाहनवाज़ खान की 112वीं जयंती शनिवार को वेस्टर्न यूपी चैंबर भवन बॉबे बाजार में मनाई गई। कार्यक्रम में जनरल शाहनवाज़ खान के पुत्र आदिल शाहनवाज़, विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी छात्र सभा बाबर चौहान खरदौनी रहे। पूर्व मंत्री चौधरी राजपाल सिंह ने कहा जनरल शाहनवाज को उस नायक के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने लाल किले से ब्रिटिश यूनियन जैक को उतारकर पहली बार तिरंगा फहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाबर चौहान ने कहा ब्रिटिश हुकूमत ने नवंबर 1945 में शाहनवाज खान, कर्नल प्रेम सहगल और कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लो पर राजद्रोह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.