बुलंदशहर, जून 29 -- नगर के आजाद पब्लिक स्कूल में सोमवार को सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए फायर डि्रल अभ्यास किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं एवं सभी शिक्षकों को आग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पुनीत कुमार की देख-रेख में यह अभ्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आग से बचाव काफी आसान हैं, यदि ऐसा कोई हादसा होता है तो संयम बरतें। विद्यालय के प्रबंधक शारिक आजाद एवं प्रधानाचार्य शिल्पी सिंह छात्रों को फायर डि्रल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आजाद स्कूल में हुआ अग्निशमन अभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...