बुलंदशहर, मार्च 11 -- नगर के आजाद पब्लिक स्कूल में कौशल बोध विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों का मार्ग दर्शन किया गया। छात्रों को कौशल बोध विषय पर वक्ताओं ने जानकारी देते हुए उन्हें मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन वासिक आजाद, अध्यक्ष शारिक आजाद एवं प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में सोहना, रोहिणी, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, नोएडा सहित स्थानीय स्कूलों के प्रधानाचार्य उप-प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने अपने विचार रखे। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा और डिवाइन मदर इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या डॉ. गुंजन अत्री ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। विशेषज्ञों ने अपने रोचक और संवादात्मक प्रस्त...