नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- झिंझाना/ शामली। हिटी। गुजरात के गांधीनगर में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आईएसआई के तीन संदिग्ध आतंकियों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसमें झिंझाना के आजाद सैफी का नाम आने से झिंझाना भी एटीएस की रडार पर आ गया है। खुफिया सूत्रों के मुताबकि एटीएस की टीम झिंझाना में जांच पड़ताल के लिए कभी भी आ सकती है। सोमवार में स्थानीय खुफिया विभाग एलआईयू ने भी आजाद एवं परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। आजाद सात नवंबर को ही घर से बुढ़ाना मदरसा जाने की बात कहकर निकला था। आजाद के झिंझाना में शेखो मैदान सलारा स्थित घर पर आज अजीब सी खामोशी रही। घर में आजाद का भाई शहजाद और पिता सुलेमान सैफी एवं बच्चे थे। स्थानीय एलआईयू की टीम भी उनके घर पर पहुंची। एटीएस के भी झिंझाना में शीघ्र पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। एसपी एनपी सिंह का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.