बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रुधौली क्षेत्र के बीजलपुर गांव निवासी और आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी का पता पुलिस ने लगा लिया। सोमवार को उन्हें पुलिस ने खोज निकाला। अपहरण को लेकर भी रुधौली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। एसएचओ संजय दुबे का कहना है कि कुछ लोगों से सोनू चौधरी ने पैसा उधार ले रखा था। इसे लौटाने के लिए उन पर दबाव बन रहा था। इससे बचने के लिए ही उसने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। प्रकरण में सोनू चौधरी के बड़े भाई संजय चौधरी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीमें लखनऊ समेत अन्य जनपदों में संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन में जुटी थी। बड़े भाई ने तहरीर में आरोप लगाया गया है कि छह फरवरी की रात करीब नौ बजे कोहरा नहर पुलिया के पास से सोनू चौधरी का अपहरण किया गया। उसकी तलाश के लिए आठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.