बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने बहुजन नायक काशीराम की जयंती मनायी। इस दौरान आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के छठे स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी की। शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रदेश संगठन सचिव एवं मंडल प्रभारी बरेली राजेंद्र गुर्जर ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। मंडल प्रभारी ऋषिपाल, जिला अध्यक्ष तमीम उद्दीन बाबू चौधरी ने कहा कि काशीराम ने बहुजन समाज के दलित पिछड़ों व अल्पसंख्यकों ने राजनीतिक चेतना जलाने का काम किया। लीगल सेल जिलाध्यक्ष पवन कुमार गौतम, जिला महासचिव प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी धीरपाल जाटव, विकास यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...