इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने मूंज में एक कार्यक्रम का आयोजन करके महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह जाटव ने कहा कि महात्मा फुले ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर बालिका शिक्षा की नींव रखी थी। समाज को एक दिशा दी थी। जिला संयोजक हरिश्चंद्र गौतम, धर्मवीर दिवाकर, शिवम कठेरिया, सुधीर गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता को लेकर संदेश भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...