आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो. सफी कांग्रेस में हुए शामिल
सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मो. सफी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा की कार्यशैली, विकासात्मक सोच और जनता के प्रति समर्पित नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने मो. सफी का कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मो. सफी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सुनील उरांव, जोसिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.