रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। आजाद समाज पार्टी कार्यालय में गुरुवार को विभिन्न दलों से आए लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने सदस्यता ग्रहण कराई। सतेंद्र कुमार ने कहा कि सितारगंज में निरंतर पार्टी का बढ़ता कारवां चंद्रशेखर आजाद के विचारों को लोग पहचान रहे हैं और समझ रहे हैं और निरंतर उनके विचारधारा से जुड़ने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता निरंतर पार्टी के विचारधारा को लेकर के लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और लगातार इसी तरह से करवा जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...