आजाद समाज पार्टी कार्यालय परिसर में तोड़फोड़
रुद्रपुर, मई 28 -- सितारगंज, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के वीरेंद्रनगर स्थित कार्यालय परिसर में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। गुरुवार सुबह कार्यालय पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कार्यालय परिसर में लगे बिजली कनेक्शन के तार काट दिए गए थे। वहां लगी फ्लेक्सियों को फाड़कर नष्ट कर दिया गया, जबकि पानी के नल में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- आजाद समाज पार्टी कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.