सुल्तानपुर, जून 30 -- गोसाईगंज (सुलतानपुर),संवाददाता। सुलतानपुर के कारीबहर गांव में युवक की हत्या के बाद उपजे तनाव के बीच मंगलवार सुबह से ही मृतक के परिजनों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच लगातार वार्ता चल रही है। सुबह करीब ग्यारह बजे बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ती दिखाई दी। फिलहाल परिजनों की ओर से अपनी मांगों का ज्ञापन देने को लेकर प्रशासन से चर्चा जारी है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उघड़पुर चौराहे से कारीबहर गांव तक पूरे मार्ग को अपने नियंत्रण में ले रखा है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। यह भी पढ़ें- परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, मांगों पर अड़े रविवार को आजाद वर्मा पुत्र जमुना प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को मृतक के परिजनों ने पोस्ट...