रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- खटीमा, संवाददाता। नगर में बढ़ते जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन आजाद मार्केट से मछली व सब्जी मंडी मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने की तैयारी में जुट गया है। इस मार्ग को नगर के मुख्य चौराहे के बाईपास के रूप में विकसित कर जाम की समस्या को कम करने की योजना पर मंथन जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि आजाद मार्केट के फड़ व्यवसायियों को हटाए बिना व्यवस्था संभव नहीं है। इसके लिए पालिका छोटे व्यापारियों के लिए वेंडर जोन विकसित करने हेतु उपयुक्त भूमि की तलाश कर रही है। उन्होंने ईओ प्रियंका आर्य के साथ आजाद मार्केट के आवंटित फड़ों के रिकॉर्ड की समीक्षा की। जांच में सामने आया कि नगर पालिका द्वारा निर्धारित शर्तों का कोई भी फड़ व्यवसायी पालन नहीं कर रहा है। साथ ही जिनके नाम पर फड़ आवंटित हैं, उनमे...