आरा, मार्च 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि । स्थानीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरू के 95वें शहादत दिवस और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद, समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर नवीन आर्या ने सदर अस्पताल परिसर गांधी धाम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान विभूतियों को याद कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव को भी याद किया। जदयू नेता नरेंद्र चंद्रवंशी और धनेश पटेल, झूलन गौड़,...