नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बलूचिस्तान दक्षिण एशिया का एक ऐतिहासिक और संसाधन संपन्न क्षेत्र है, जो आज पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान के बीच विभाजित है। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन आबादी थोड़ी कम है। इतिहासकारों के अनुसार, ब्रिटिश शासन के दौरान यहां कई रियासतें थीं, जिनमें सबसे प्रमुख कलात रियासत थी। 11 अगस्त 1947 को, भारत और पाकिस्तान के औपचारिक गठन से पहले कलात के खान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इसके बाद कुछ महीनों तक कलात ने स्वयं को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में संचालित किया और पाकिस्तान के साथ अपने भविष्य को लेकर बातचीत जारी रखी। यह भी पढ़ें- मेक्सिको में 7.4 की तीव्रता से आया शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी पाकिस्तान की स्थापना के बाद कलात और पाकिस्तान के बीच कई दौर की...