सोनभद्र, दिसम्बर 30 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन आजाद नगर में मुख्य मार्ग अनपरा मोड़ पर नाली के निर्माण कराने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष से की है। गंतव्य सोसायटी अनपरा ने अध्यक्ष नगर पंचायत को प्रेषित अपने पत्र में कहा है कि नाली न होने से जलजमाव के कारण गंदगी फैल रही है। पानी भरने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त रेनुसागर मोड से कहुआनाल तक पटरियों का निर्माण कराने की मांग भी अध्यक्ष सुमित मित्तल ने की है जिससे राहगीर हाइवे पर दुर्घटना का शिकार न बने और आराम से चल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.