रुडकी, जुलाई 23 -- रुड़की, संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को परशुराम स्वाभिमान सेना उत्तराखंड की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया और अंतिम समय तक अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय वीरगति को चुना। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और आत्मसम्मान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर पर...